“नो बीजेपी” पहल के तहत रवि लामिछाने के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल का दिल्ली में स्वागत

theoutsidenepal.com

“नो बीजेपी” पहल के तहत रवि लामिछाने के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल का दिल्ली में स्वागत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Shiva Prakash ने “Know BJP” पहल के अंतर्गत नेपाल की Rastriya Swatantra Party (राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी) के अध्यक्ष Rabi Lamichhane के नेतृत्व में भारत पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

शिव प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया संदेश में बताया कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री Ashish Sood के आवास पर नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत-नेपाल संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सांस्कृतिक और जनस्तरीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।


उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा संस्कृति, परंपरा, आस्था और आत्मीयता के मजबूत बंधनों से जुड़े हुए हैं। भाजपा की “Know BJP” पहल के माध्यम से विभिन्न देशों के राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यशैली से परिचित कराया जा रहा है।


रवि लामिछाने के नेतृत्व में आया नेपाली प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत भ्रमण पर है और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं कूटनीतिक मुलाकातें कर रहा है। इस दौरे को भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



प्रतिक्रिया